Skip to main content
शिव कैलाशो के वासी
शिव कैलाशो के वासी,
धौली धारों के राजा,
शंकर संकट हरना,
शंकर संकट हरना ॥
तेरे कैलाशों का अंत ना पाया |
अंत बेअंत तेरी माया
ओ भोले बाबा,
अंत बेअंत तेरी माया |
शंकर संकट हरना ||शिव||
बेल की पत्तियां भांग धतुरा |
शिव जी के मन को लुभायें
ओ भोले बाबा
शिव जी के मन को लुभायें |
शंकर संकट हरना ||शिव||
एक था डेरा तेरा,
चम्बे रे चौगाना |
दुज्जा लायी दित्ता भरमौरा
ओ भोले बाबा
दुज्जा लायी दित्ता भरमौरा |
शंकर संकट हरना ||शिव||
Comments
Post a Comment